Gender Affirming Surgery: आठ घंटे में ट्रांसजेंडर को बनाया महिला, मप्र में पहली बार सरकारी अस्पताल में हुआ ऐसा जटिल ऑपरेशन
एम्स भोपाल में सरकारी अस्पतालों के स्तर पर प्रदेश की पहली जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी की गई है। करीब आठ घंटे चली इस जटिल सर्जरी में तीन विभागों के विशेषज्ञों ने सहयोग किया। अस्पताल के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक रही और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
Naresh Bhagoria
12 Oct 2026


























