बेगमगंज में जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
बेगमगंज में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार शाम दशहरा मैदान में 61 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण और मेघराज के पुतलों का रिमोट से दहन किया गया। दोपहर 12 बजे बजरिया मंदिर चौराहे से निकला भव्य चल समारोह पांच घंटे बाद दशहरा मैदान पहुंचा। आकर्षक झांकियों, रामदल, रावण दल, शेर डांस, भूत मंडली और आतिशबाजी ने आयोजन को खास बना दिया।
Anand Sharma
20 Oct 2026

























