इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : गाड़ी खड़ी करने को लेकर शोरूम और ट्रेवल्स संचालक के बीच विवाद, पुलिस कर रही मामले की जांच

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में शोरूम संचालक और ट्रेवल्स संचालक के बीच विवाद हो गया। शोरूम संचालक का कहना है कि, अंबे ट्रेवल्स के सामने किसी ग्राहक ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। इस बात को लेकर ट्रेवल्स संचालक ने अपने साथियों के साथ आकर शोरूम में जमकर हंगामा किया, साथ ही मारपीट भी की। इसके अलावा पुलिस पर भी कई आरोप लगाए गए हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला

शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचे शोरूम संचालक ने बताया कि, विजय नगर थाना क्षेत्र में वो एक शोरूम संचालित करते हैं। गुरुवार देर रात शोरूम के ही पास बने अंबे ट्रैवल्स के संचालक दिग्विजय सिंह और उसके साथी अनुराग प्रताप सिंह ने शोरूम में आकर हंगामा कर दिया। किसी ग्राहक ने अंबे ट्रैवल्स के सामने गाड़ी खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर वह अपने साथियों के साथ शोरूम में आकर मारपीट और गाली गलौज करने लगे। इस दौरान कई महिलाएं भी शोरूम में मौजूद थीं।

शोरूम संचालक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस को कई बार फोन लगाने के बाद भी वो करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर का कहना था कि, देर रात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शोरूम संचालक द्वारा फायरिंग की बात निराधार है। दोनों का आपस में विवाद हुआ था। वहीं ट्रेवल्स संचालक के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button