CG NEWS:छत्तीसगढ़ में 129 पुलिस अधिकारियों का तबादला: 37 ASP और 92 DSP को नई जिम्मेदारी, CM सुरक्षा से नक्सल क्षेत्रों तक बड़ा फेरबदल
गृह विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश; कई जिलों के ASP, DSP, CSP और SDOP की बदली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार 37 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
PREM
20 Jul 2026


























