इंडोनेशिया में अचानक फटा ‘अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी’, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार, कई उड़ानें रद्द
इंडोनेशिया के सुंडा स्ट्रेट में अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी रविवार तड़के फट गया। विस्फोट के बाद राख का गुबार 50 हजार फीट तक पहुंचा और जकार्ता समेत कई इलाकों में फैल गया। सुरक्षा के चलते सोएकार्नो-हट्टा एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें रोकी गईं। अधिकारियों ने लोगों और पर्यटकों को ज्वालामुखी से दूर रहने की चेतावनी दी।
Dolly Wasvani
6 Sep 2026


























