राष्ट्रीय

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मर्डर… बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने की तीसरे पति की हत्या, शव के 10 टुकड़े किए; जानें पूरा मामला

देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और वादरात सामने आई है। इस हत्याकांड में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर तीसरे पति की हत्या कर दी। दोनों ने मृतक के शरीर के 10 टुकड़े किए, फिर उसे काटकर फ्रिज में रख दिया था। इसके बाद रोज इन टुकड़ों को पास के मैदान में फेंक आते थे। पुलिस ने इस मामले में करीब 6 महीने बाद मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने किया ये खुलासा

पुलिस को त्रिलोकपुरी के पांडव नगर थाना क्षेत्र से सिर, हाथ और पैर जैसे मानव शरीर के अंग बरामद हुए थे। अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अंजन दास के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और काफी लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था।

बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने पति के 10 टुकड़े किए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

सोमवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बेटा दीपक हाथ में एक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है और उसके पीछे मां पूनम भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने बताया कि ये वो फुटेज हैं जिसमें वे टुकड़े फेंकने के लिए रात में जाते थे। दिन की भी एक फुटेज सामने आई है, जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि इसमें वे टुकड़े फेंकने के लिए जगह की तलाश करने निकले थे।

अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

इस हत्यकांड मां पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास की हत्या कर दी। हत्या करने के पीछे अवैध संबंध का शक जताया जा रहा है। पूनम को शक था कि अंजन के अवैध संबंध हैं। सबसे पहले महिला ने अपने पति को नींद की गोलियां दीं और उसके बाद हत्या कर दी। इसके बाद मां और बेटे ने मिलकर शव के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। बताया जा रहा है कि हत्या करीब 6 महीने पहले जून में की गई थी।

ये भी पढे़ं- पहले खाई प्यार की कसमें, फिर कर दिए 35 टुकड़े… 18 दिन तक हर रात 2 बजे कटे अंगों को जंगल में फेंकता था

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को पहली बार शरीर के टुकड़े पांडव नगर में मिले थे, तब ये बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

अंजन दास के परिवार से मिलाया जाएगा DNA

स्पेशल सीपी क्राइम ने बताया कि मां-बेटे ने मिलकर बॉडी पार्ट्स को ठिकाने लगाया है। सिर को गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। पुलिस को बॉडी पार्ट्स का डीएनए कराना पड़ा। अब अंजन दास के बिहार वाले परिवार से बॉडी का डीएनए मैच कराया जाएगा। चाकू और डैगर जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, अधिक जानकारी पुलिस रिमांड के बाद मिल पाएगी।

श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात

यह मामला दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस से मिलता-जुलता है। मुंबई का रहने वाले पेशे से शैफ और फोटोग्राफर आफताब आमीन पूनावाला ने दिल्ली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की हत्या कर दी थी। उसने बीती 18 मई को कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। उसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके स्थित अपने किराए के घर में एक 300 लीटर के फ्रिज में स्टोर कर रखा था और फिर जंगल में जाकर फेंक आया। वो रोज अगरबत्ती जलाता था, ताकि बदबू को दबाया जा सके। पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button