
तमिलनाडु। तमिलनाडु के करूर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के मयानूर स्थित कावेरी नदी में चार छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। करुर पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि छात्राएं पुदुकोट्टई जिले की रहने वाली थीं। सभी छात्राएं सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ती थीं। वह एक फुटबॉल टीम त्रिची में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर नदी से सभी छात्राओं के शवों को बाहर निकाला गया।
#UPDATE | Tamil Nadu: Bodies of all four girls have been recovered who drowned in Kaveri river in Mayanur, Karur district. pic.twitter.com/1nOFvCWYBv
— ANI (@ANI) February 15, 2023
आज की अन्य खबरें……..
लुफ्थांसा एयरलाइंस के कम्प्यूटर सिस्टम में आई खराबी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द
जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के कम्प्यूटर सिस्टम में बुधवार को तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते दर्जनों फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। कंपनी ने ट्वीट कर लिखा- IT सिस्टम फेल होने से यह दिक्कत हुई है। इसे जल्द दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। हम इस मामले की जांच भी कर रहे हैं कि आखिर पूरे ग्रुप के IT सिस्टम पर इसका असर कैसे हुआ।
Important information on flight disruption: As of this morning the airlines of the Lufthansa Group are affected by an IT outage, caused by construction work in the Frankfurt region. Unfortunately, this has led to flight delays and cancellations. We are working on –
— Lufthansa (@lufthansa) February 15, 2023
गुजरात : हाईवे पर खड़े ट्रक में यात्री वाहन जा घुसा, 4 महिलाओं सहित 6 की मौत
गुजरात के पाटन जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राधनपुर के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में यात्री वाहन जा घुसा। इस हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 की मौत हो गई। जबकि, 8 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जीप का टायर फटने से हादसा हुआ है।
आजम खान के बेटे अबदुल्ला की विधायकी रद्द, कोर्ट ने सुनाई थी दो साल की सजा
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को एक और बड़ा झटका लगा है। आजम खान के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। यूपी विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को अब्दुल्ला आजम की स्वार सीट को रिक्त घोषित किया है। बता दें कि मुरादाबाद की एक विशेष अदालत ने सोमवार को 15 साल पुराने मामले में सपा महासचिव आजम खान और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम को दो साल की सजा सुनाई थी।
न्यूजीलैंड में भूकंप से कांपी धरती, 6.1 तीव्रता मापी गई
तुर्की और सीरिया के बाद अब न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र परपरौमू शहर से 50 किमी की दूरी पर था। राजधानी वेलिंगटन सहित ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च शहर में लोगों ने करीब 30 सेकेंड तक झटके महसूस किए। सरकारी भूकंपीय मॉनिटर जियोनेट के अनुसार, झटके 48 किमी (30 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। हालांकि, किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
An earthquake of magnitude 6.1 on the Richter scale occurs 78km northwest of Lower Hutt in New Zealand: EMSC pic.twitter.com/R9Tk18vEFu
— ANI (@ANI) February 15, 2023
झारखंड : पलामू में दो गुटों के बीच झड़प, शिवरात्रि पर तोरणद्वार बनाने को लेकर हुआ विवाद
झारखंड। झारखंड के पलामू में दो गुटों के बीच शिवरात्रि पर तोरणद्वार बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हो गई। पेट्रोल बम भी फेंके गए। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके में धारा 144 लगाया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
मुंबई : कुर्ला वेस्ट इलाके में लगी भीषण आग, एक की मौत
मुंबई। मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके की एक रिहायशी इमारत में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भयंकर है कि इमारत से आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड़ पहुंच गई है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक, इमारत के चौथे फ्लोर से लेकर 10वें फ्लोर तक आग फैली है।
Mumbai | One person died in a fire in a multi-storey residential building in Kurla West today. Stranded persons were rescued and moved to the terrace of the building.
— ANI (@ANI) February 15, 2023
जांजगीर-चांपा : कांग्रेस नेता राघवेंद्र सिंह के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग, पिस्टल जब्त
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में सारे नियम कायदे टूट गए। यहां लाइसेंसी पिस्टल से पुरुष-महिलाओं ने ताबड़तोड़ हर्ष फायर किए। इसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। एएसपी अनिल कुमार सोनी ने कहा कि समारोह में कुछ लोगों के द्वारा शस्त्र चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। लाइसेंस धारक शांतनु सिंह ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है। उसकी पिस्टल और कारतूस जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि शांतनु का पिस्टल लाइसेंस निरस्त करने के लिए संस्तुति की गई है।
#WATCH छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में जश्न में फायरिंग की गई। (13/02) pic.twitter.com/yBXSCD0pcJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2023
लाइफ मिशन घोटाला : ED ने केरल CM के पूर्व चीफ सेक्रेटरी को अरेस्ट किया
कोच्चि। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को लाइफ मिशन घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शिवशंकर को ईडी ने उनके सेवानिवृत्त होने के आखिरी दिन पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें बुधवार गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी शिवशकर से ईडी ने पूछताछ की थी। गौरतलब है कि इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।

दरअसल, लाइफ मिशन परियोजना के माध्यम से 140 परिवारों के घर बनाने का करार किया गया था। इसके लिए कुल 18.50 करोड़ रुपए आवंटित किया गए थे, जिसमे से 14.50 करोड़ रुपए रेड क्रेसेंट द्वारा यूएई दूतासावस के जरिए दिए गए थे। UNITAC के MD संतोष एपन ने कहा था कि आरोपी स्वप्ना सुरेश ने प्रोजेक्ट के लिए 4.48 करोड़ की रिश्वत ली थी। स्वप्ना सुरेश और सरिथ पीएस ने आरोप लगाया कि इसमें शिवशंकर पर का हाथ है।