
भोपाल। राजधानी में क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थ तस्करी में 6 महिला समेत 8 लोगों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से करीब 135 किग्रा गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गईहै। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
135 किग्रा गांजा बरामद किया
क्राइम ब्रांच भोपाल के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान के पास 2 पुरुष एवं 6 महिलाएं खड़ी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। टीम ने घेराबंदी कर हिकमत अमली को पकड़ा एवं महिलाओं की तलाशी महिला प्रधान आरक्षक द्वार कराई। एक 50 वर्षीय महिला फूलबाई कुचबंदिया के पास से प्लास्टिक की बोरी में 4 पैकेट मिले। जिसके प्रत्येक पैकेट में गंधयुक्त गांजा जैसा पदार्थ मिला। इसके बाद फूलबाई के साथ की सभी महिलाओं के सामान एवं बोरी की तलाशी ली तो, उसमें भी गांजा मिला था। पुलिस ने सभी महिलाओं के पास से करीब 135 किग्रा गांजा बरामद किया गया।
बर्तन बेचने की आड़ में गांजा की तस्करी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी महिलाएं बर्तन बेचने की आड़ लेकर गांजा तस्करी करती है। आरोपियों में अधिकांश महिला कम पढ़ी लिखी है। ये गिरोह आंध्र प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके से गांजा मंगाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: बड़वानी में दर्दनाक हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फूलबाई कुचबंदिया पत्नि राजू कुचबंदिया (50)
- नीतू कुचबंदिया पत्नि राजा कुचबंदिया (32)
- सीमा कुचबंदिया पत्नि स्व. पवन कुचबंदिया (35)
- रिया कुचबंदिया पत्नि मन्ना कुचबंदिया (24)
- कविता कुचबदिंया पत्नि बबलू कुचबंदिया (34)
- रानी कुचबंदिया पत्नि मनोज कुचबंदिया (35
- अभिषेक मेसकर पिता अजबसिंह मेसकर (21)
- मनीष मारन पिता सुरेश मारन (20)
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में गिरी, 7 लोगों की मौत; CM शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान