महाकाल के दरबार में पहुंचे आकाश चोपड़ा, पत्नी संग भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- यहां अलग ही एहसास है
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा मंगलवार सुबह अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया और दर्शन किए। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। आकाश ने उज्जैन के आध्यात्मिक माहौल की तारीफ की और लोगों से महाकाल के दर्शन करने आने की अपील भी की।
Aditi Rawat
13 Oct 2026


























