धार में पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 घायल, हादसे के बाद ड्राइवर-कंडक्टर फरार!
धार जिले में मंगलवार को धरमपुरी-धामनोद मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस में करीब 20 से 25 लोग सवार बताए गए हैं, जिनमें 12 यात्री घायल हुए हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
Aditi Rawat
1 Sep 2026


























