देशभर में मौसम का डबल अटैक! 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने 21 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बढ़ा है। लोगों को मौसम देखकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
Aditi Rawat
21 Aug 2026


























