क्रिकेटखेल

T-20 World Cup 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें तय, इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत; जानें शेड्यूल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं और अब नॉकआउट मैचों का शेड्यूल भी साफ हो गया है। भारतीय टीम सुपर-12 में अपने 4 मैच जीतकर ग्रुप-2 में पहले नंबर पर रही, जबकि पाकिस्तान 3 जीत के साथ दूसरे नंबर पर। वहीं ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

दोनों ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमें दूसरे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। ऐसे में टीम इंडिया का सामने इंग्लैंड से होगा। वहीं पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1.30 बजे)
भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1.30 बजे)

पहले ग्रुप की अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक रन रेट
न्यूजीलैंड 5 3 1 1 7 +2.113
इंग्लैंड 5 3 1 1 7 +0.473
ऑस्ट्रेलिया 5 3 1 1 7 -0.173
श्रीलंका 5 2 3 0 4 -0.422
आयरलैंड 5 1 3 1 3 -1.615
अफगानिस्तान 5 0 3 2 2 -0.571

दूसरे ग्रुप की अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक रन रेट
भारत 5 4 1 0 8 +1.319
पाकिस्तान 5 3 2 0 6 +1.028
दक्षिण अफ्रीका 5 2 2 1 5 +0.874
नीदरलैंड 5 2 3 0 4 -0.849
बांग्लादेश 5 2 3 0 4 -1.176
जिम्बाब्वे 5 1 3 1 3 -1.138

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का सफर

  • बनाम पाकिस्तान- चार विकेट से जीत।
  • बनाम नीदरलैंड्स- 56 रन से जीत।
  • बनाम साउथ अफ्रीका- 5 विकेट से जीत।
  • बनाम बांग्लादेश- 5 रनों से जीत।
  • बनाम जिम्बाब्वे- 71 रनों से जीत।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button