बॉलीवुडमनोरंजन

Deepika Padukone के सपोर्ट में उतरे Prakash Raj, भगवा बिकनी पर मचे बवाल को लेकर ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना ‘बेशरम रंग’ इस समय विवादों के घेरे में हैं। दरअसल, दीपिका गाने के कुछ सीन में भगवा रंग की बिकिनी पहनी नजर आ रही हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस बीच उनके सपोर्ट में एक्टर प्रकाश राज उतरे हैं। उन्होंने इसी बात को लेकर ट्विटर पर ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है।

प्रकाश राज ने किए ये ट्वीट

साउथ के फेमस एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट कर ‘भगवा बिकिनी’ पर सवाल उठाने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने लिखा- ‘घिनौना… ये सब हमें कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा… कलर ब्लाइंड… ‘।

वहीं उन्होंने दूसरे में ट्वीट में लिखा- ‘बेशर्म… ये तो ठीक है, जब भगवा कपड़े पहने हुआ शख्स रेपिस्ट को हार पहनाता है… हेट स्पीच देता है… ब्रोकर विधायक… भगवा पहनने वाले स्वामी जी बच्चियों का रेप करते हैं… लेकिन ये किसी मूवी की ड्रेस नहीं हो सकती ?

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति

मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी ‘बेशरम रंग’ पर आपत्ति जताई है। उन्होंने दीपिका पर टुकड़े-टुकड़े गैंग को सपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा- एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कपड़े बेहद आपत्तिजनक है और गाने को दूषित मानसिकता के साथ शूट किया गया है। गाने के सीन और कॉस्ट्यूम बदले जाने चाहिए, नहीं तो हम मध्य प्रदेश में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर कुछ फैसले लेंगे।

वहीं, नरोत्तम मिश्रा के अलावा अपोजिशन पार्टी के नेता गोविंद सिंह ने भी पठान के गाने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा- गाने के सीन और कपड़े बेहद आपत्तिजनक है। इस तरह की चीजें भारतीय संस्कार में स्वीकार्य नहीं है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में बैन होगी शाहरुख की फिल्म पठान! गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत

‘बेशर्रम रंग’ गाने में क्या है ऐसा

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ है। गाने में दीपिका ने अपनी अदाओं से कहर ढाया है। वहीं, गाने के रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया। लोगों ने कहा- दीपिका के लुक्स और कपड़े सेंशुअस हैं। ये सब अश्लील है।

वहीं, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका के बिकिनी के केसरिया रंग को धर्म से जोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी #BoycottPathaan  ट्रेंड हो रहा है। विरोध में प्रदर्शनकारी इंदौर में शाहरुख खान के पुतले जला रहे हैं। उनकी डिमांड है- बैन ‘पठान’।’

साढ़े 4 साल बाद वापसी करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान लगभग साढ़े चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म पठान रिलीज होने वाली है। ‘पठान’ के अलावा शाहरुख खान के पास राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ और एटली की ‘जवान’ है। इसके साथ ही किंग खान सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में कैमियो में नजर आएंगे।

वहीं, दीपिका की बात करें तो रणवीर सिंह की मूवी ‘सर्कस’ में स्पेशल डांस करेंगी। उनके पास ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ है। इसके साथ ही वह प्रभास के साथ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आएंगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button