PlayBreaking News

सर्वे में दावा- डोनाल्ड ट्रंप के लिए परेशानियां खड़ी करेंगे मस्क

अमेरिकी न्यूज एजेंसी सीएनएन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Follow on Google News
सर्वे में दावा- डोनाल्ड ट्रंप के लिए परेशानियां खड़ी करेंगे मस्क

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन को सत्ता से बेदखल करने के लिए मस्क का सहारा लिया था। मस्क की सहायता से ट्रंप सत्ता में आए और सत्ता में आने के बाद ट्रंप ने मस्क को व्हाइट हाउस में बड़ी जिम्मेदारी दी थी। मस्क को सरकारी दक्षता विभाग का जिम्मा सौंपा गया था। इसबीच अमेरिकी न्यूज एजेंसी सीएनएन द्वारा किए गए सर्वे में दावा किया गया कि मस्क ने ट्रंप के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सर्वे में शामिल 54% अमेरिकियों का मानना है कि मस्क ट्रंप के कामों में अधिक दखल दे रहे हैं। इसके अलावा मस्क द्वारा कर्मचारियों की छंटनी करने का असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। लोगों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन पर मस्क का प्रभाव सरकार के खर्चों में दिख रहा है।

42% अमेरिकी बोले- देश को नहीं होगा कोई फायदा

  • सर्वे में यह भी सामने आया कि 42% लोग मानते हैं कि ट्रंप जो कर रहे हैं, वह गलत है और इससे अमेरिकी जनता को कोई फायदा नहीं होगा।
  • एलन मस्क का यह कदम अमेरिकी अर्थव्यवस्था और विकास पर भी मामूली असर डाल सकता है।
  • सर्वे के मुताबिक अमेरिकी लोग अब ट्रंप और अराजकता के शब्दों को अधिक सर्च कर रहे हैं।
  • अराजकता और ट्रंप शब्द के उपयोग में 320% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ट्रंप के प्रशासन को लेकर जनता में असंतोष बढ़ता हुआ दिखता है।

सीबीएस का दावा- पछता रहे अमेरिकी

इधर अमेरिकी मीडिया सीबीएस ने भी सर्वे कराया है। इसके मुताबिक अमेरिका के लोगों का कहना है कि ट्रंप जिस काम के लिए आए थे, उसे छोड़कर बाकी सब कर रहे हैं। सर्वे में शामिल 82 प्रतिशत अमेरिकन ने कहा कि हम चाहते हैं अर्थव्यवस्था में सुधार की बात हो। 80 प्रतिशत लोगों का कहना था कि महंगाई से राहत दिलाने की दिशा में सरकार काम करे। इसी तरह 59 प्रतिशत लोग टैक्स में छूट चाहते हैं। 51 प्रतिशत लोगों के लिए ही मैक्सिको बॉर्डर का मुद्दा है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts