Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Supreme Court ने फिल्म 'हमारे बारह' के खिलाफ सुनवाई से किया इनकार, दायर याचिका वापस लेने की दी अनुमति

Supreme Court ने फिल्म 'हमारे बारह' के खिलाफ सुनवाई से किया इनकार, दायर याचिका वापस लेने की दी अनुमति
नई दिल्ली। अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म 'हमारे बारह' को दो दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट से हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन अभी भी यह कानूनी लड़ाई में उलझी हुई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म में कथित तौर पर कुछ विवादास्पद संवादों और दृश्यों को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। बंबई हाईकोर्ट ने 19 जून को निर्माताओं द्वारा कुछ आपत्तिजनक अंशों को हटाने पर सहमति जताने के बाद फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी थी।

याचिका वापस लेने की दी अनुमति

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। पीठ ने याचिकाकर्ता को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा, "इस रिट याचिका के जरिए मैंने फिल्म के कुछ विवादास्पद संवादों और दृश्यों को चुनौती दी है।" कोर्ट ने कहा कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह की एक याचिका उसके समक्ष आई थी। उसने कहा कि बंबई हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है और याचिकाकर्ता उस आदेश को चुनौती दे सकता है।

हाईकोर्ट दिए ने कुछ दृश्यों व संवादों को हटाने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हाईकोर्ट ने इस पर गौर किया है और उसके बाद उसने फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति दी है। यदि आप अब भी असंतुष्ट हैं, तो इसे चुनौती दें।" याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि उन्होंने 7 जून को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन इसे पहले सूचीबद्ध नहीं किया जा सका। पीठ ने कहा, "हम इस मामले को आज गुण-दोष के आधार पर सुनने की इच्छुक नहीं हैं। हमें अपनी प्रणाली के अनुरूप प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।" उसने कहा कि हाईकोर्ट ने फिल्म देखी है और कुछ दृश्यों और संवादों को हटाने के लिए कहा है।

कब रिलीज होगी 'हमारे बारह'?

बता दें कि 'हमारे बारह' की पहले रिलीज डेट पहले 7 जून तय की गई थी और फिर इसे 14 जून तक के लिए टाल दिया गया। अब कोर्ट से क्लीनचिट मिलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ये फिल्म 21 जून, 2024 को स्क्रीन पर रिलीज हो गई।

ट्रेलर रिलीज के बाद से विवादों में घिरी

बता दें कि फिल्म 'हमारे बारह' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ये फिल्म विवादों में घिरी हुई थी। इस फिल्म पर एक खास समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था और इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 14 जून तक रोक लगा थी। वहीं 19 जून, 2024 को बॉम्बे हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई और इस फिल्म को हरी झंडी दे दी गई। हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं हैं। ये भी पढ़ें- फेमस सिंगर अलका याग्निक इस रेयर बीमारी का हुईं शिकार, कहा- मेरे लिए दुआ करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts