Sunita Williams : समुद्र में उतरते ही सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन्स ने किया स्वागत, आप भी देखें ये शानदार VIDEO

वॉशिंगटन। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ नासा के निक हेग और रॉसकॉसमॉस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी वापस लौटे। ये चारों अंतरिक्ष यात्री नासा/स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के सदस्य थे, जिन्हें स्पेसएक्स ड्रैगन यान के जरिए फ्लोरिडा तट के पास सुरक्षित लैंड कराया गया।
इस दौरान समुद्र में एक और दिलकश नजारा भी देखने को मिला, जब सुनीता विलियम्स के कैप्सूल को कई डॉल्फिन मछलियों ने घेर लिया। इस दौरान डॉल्फिन का झुंड अंतरिक्ष यान के चारों ओर तैरता हुआ दिखाई दिया।
इस अनोखे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। नासा के एक अधिकारी सॉयर मेरिट ने इस पल को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, "स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के चारों ओर बहुत सारी डॉल्फिन तैर रही हैं। वे अंतरिक्ष यात्रियों को हैलो कहना चाहती हैं।" इस पोस्ट को एलन मस्क ने भी शेयर किया, जिससे यह और चर्चा में आ गया।
डॉल्फिन्स ने घेरा स्पेस कैप्सूल
लैंडिंग के समय समुद्र में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब सुनीता विलियम्स और उनके साथियों के कैप्सूल को कई डॉल्फिन मछलियों ने घेर लिया। जैसे ही नासा की टीम बोट के साथ अपने अंतरिक्ष यात्रियों को रिसीव करने पहुंची, डॉल्फिन्स का एक झुंड ड्रैगन कैप्सूल के चारों ओर तैरता हुआ नजर आया।