Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG Naxali Encounter :सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है और मौके से .303 राइफल बरामद की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और जवान नक्सलियों की तलाश में जुटे हैं।
सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हो रही है। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खात्मे के लिए तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले यह पुलिस का बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

    घटनास्थल से राइफल बरामद

    मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से .303 राइफल भी बरामद की है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जवान जंगल में नक्सलियों की तलाश में घेराबंदी कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    सुकमा एसपी कर रहे ऑपरेशन की अगुवाई

    इस पूरे ऑपरेशन की अगुवाई सुकमा के एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से फिलहाल ऑपरेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ अभी जारी है और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति की पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

    ये भी पढ़ें: विदिशा में फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा: नकली दस्तावेजों से प्लॉट कब्जाने की साजिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की अपील

    इससे पहले शनिवार को कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पण करने वाले तीन नक्सलियों ने अपने साथियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने गोंडी भाषा में एक पत्र लिखकर नक्सली लीडर चंदर और रूपी को संबोधित किया और कहा कि हथियार छोड़कर परिवार के साथ सामान्य जीवन जीना ही बेहतर रास्ता है।

    जंगल की जिंदगी से तंग नक्सली

    पत्र में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने जंगल की कठिन जिंदगी और हर समय बने रहने वाले खतरे का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने बाकी साथियों से भी जल्द हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने और सामान्य जीवन अपनाने की अपील की है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts