PlayBreaking News

महिला सरपंच की अब तक 19 करोड़ की संपत्ति उजागर, 72 जमीनों के कागजात मिले

महिला सरपंच का ठाट-बाट देख दंग रीवा लोकायुक्त टीम
Follow on Google News
रीवा/जबलपुर। जिले के बैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह की संपत्ति की जांच पूरी हो गई है। सरपंच के पास 19 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। आधी रात सर्चिंग के दौरान लोकायुक्त टीम को 72 जमीनों के दस्तावेज हाथ लगे। इनके पन्ने पलटते-पलटते लोकायुक्त के अफसर भी थक गए। स्टांप शुल्क के अनुसार इन जमीनों की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को दोनों जगहों पर दबिश कार्रवाई में 40 सदस्यीय दल लगाया गया था। शहर के शारदापुरम कॉलोनी स्थित घर में डीएसपी डीएस मरावी के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई की गई थी।

ये मिला जांच में

बैजनाथ गांव में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक परमेन्द्र सिंह परिहार की टीम सुबह 4 बजे से रात 10.30 बजे तक दस्तावेजों की जांच कर रही थी। शाम 6 बजे तक 36 भूखंडों की 12 रजिस्ट्रियों की कीमत 80 लाख थी, लेकिन आधी रात तक 72 भूखंडों के दस्तावेज मिले। जिनकी काउंटिग कराने पर स्टांप शुल्क के आधार पर 8 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री निकली है। ऐसे में अब तक करीब 19.20 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आ चुकी है।

महिला सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सर्चिंग में मिले अब तक के दस्तावेज, जेवर आदि जब्त करके एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ऐसे में ग्राम पंचायत बैजनाथ की महिला सरपंच आरोपी सुधा सिंह पति जिवेन्द्र सिंह परिहार के खिलाफ 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहले दिन मिली थी 12 करोड़ की सम्पत्ति
लोकायुक्त ने पहले दिन की जांच में 12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया था। इसमे साढ़े तीन करोड़ रुपए के दो आलीशान बंगले, दो क्रेशर को मिलाकर चारों ठिकानों से 30 गाड़ियां मिली हैं। घर से सोने-चांदी के 20 लाख रुपए के जेवर भी मिले थे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts