Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट छात्रों के लिए एमपी बोर्ड की 10-12वीं की विशेष परीक्षा आज से शुरू, 14 हजार छात्र होंगे शामिल

इस विशेष परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। ज्यादातर विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे।
भोपाल। एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की विशेष परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। राजधानी भोपाल में दो परीक्षा केन्द्रों, कमला नेहरू स्कूल और सरोजनी नायडू कन्या स्कूल बैरसिया में विशेष परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई। इस विशेष परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। ज्यादातर विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे। प्रदेशभर में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 14 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। कोविड नियमों के साथ हॉल में मिला प्रवेश विद्यार्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए हॉल में प्रवेश दिया गया। यहां थर्मल स्क्रीनिंग और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। सभी विद्यार्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंच गए और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हुए। एक बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया गया है। पहले दिन दसवीं का गणित का पेपर है, वहीं 12वीं में इतिहास और रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा ली जा रही है। व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे अफसर इधर, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने भी कमला नेहरू स्कूल के परीक्षा केंद्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि प्रदेशभर से दसवीं व बारहवीं की विशेष परीक्षा में साढ़े 14 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें भिंड-मुरैना के विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा रहेगी। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना के चलते दसवीं का रिजल्ट बेंचमार्क व बारहवीं का परिणाम दसवीं के रिजल्ट के आधार पर घोषित किया है। इस रिजल्ट से नाखुश विद्यार्थियों को माशिमं ने विशेष परीक्षा का विकल्प दिया, जो आज से शुरू हुई है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts