इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

VIDEO : उज्जैन मंडी में हड़ताल शुरू, लीज रेंट बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

उज्जैन। लीज रेंट में बदलाव किए जाने से नाराज व्यापारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं व्यापारियों ने धरना दिया और मंडी अधिकारी को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया।

लीज रेंट में बदलाव कर लागू की नई नीति

मंडी प्रशासन द्वारा लीज रेंट में बदलाव कर नई नीति लागू कर दी गई है। जिसका व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते आज से अनाज व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसकी वजह से मंडी में नीलामी कार्य बंद हो जाने से मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं नाराज व्यापारियों ने मंडी परिसर में स्थित मंडी कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रांगण अधिकारी महेंद्र जैन को ज्ञापन सौंपा।

नई लीज नीति व्यापारियों को मंजूर नहीं

अनाज व्यापारियों का कहना था कि शासन ने उन्हें 99 साल की लीज पर प्लॉट और गोदाम दिए थे, लेकिन अब लीज अनुबंध समाप्त कर नई लीज नीति लागू की जा रही है जो हमें मंजूर नहीं है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1694637334568775852

(इनपुट – संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें- MP के पूर्व राज्यपाल की पौत्रवधू रोशनी यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, 500 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचीं PCC; कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button