Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, एंकल में लिगामेंट टियर

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एंकल में लिगामेंट टियर के कारण 2026 एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं। लॉजेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लगी। डॉक्टरों और टीम की सलाह पर नीरज ने बाकी सीजन से हटने का फैसला किया है और अब रिकवरी पर ध्यान देंगे।
नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, एंकल में लिगामेंट टियर
Neeraj Chopra

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ट्रेनिंग के दौरान उनके एंकल में लिगामेंट टियर हो गया है। चोट के चलते नीरज ने पूरे सीजन के बाकी मुकाबलों से हटने का फैसला किया है। उन्होंने शनिवार, 29 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

लॉजेन में सीजन का बेस्ट थ्रो किया था

नीरज चोपड़ा ने 21 अगस्त को लॉजेन डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो किया था। यह इस सीजन का उनका सबसे बेहतरीन थ्रो था। इस प्रदर्शन के बाद नीरज अपनी लय में लौटते नजर आ रहे थे। लेकिन इसके कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके एंकल में चोट लग गई।

नीरज ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नीरज ने अपनी पोस्ट में बताया कि लॉजेन में सीजन का बेस्ट थ्रो करने के बाद उन्हें लग रहा था कि वह उस रिदम को हासिल कर रहे हैं, जिसकी उन्हें तलाश थी। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उनके एंकल में लिगामेंट टियर हो गया। डॉक्टरों और अपनी टीम से सलाह के बाद उन्होंने सीजन के बाकी हिस्से में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। नीरज ने कहा कि यह उनके लिए निराशाजनक है, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह अपनी लय हासिल करने के काफी करीब हैं। अब उनका पूरा ध्यान चोट से अच्छी तरह उबरने और मजबूत वापसी करने पर है।

Neeraj Chopra

2026 एशियन गेम्स भी नहीं खेल पाएंगे

नीरज ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर एशियाई खेलों का नाम नहीं लिया है। लेकिन जब वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, तो इसका मतलब है कि वह 2026 एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि नीरज पिछले एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

2023 में जीता था गोल्ड

2023 एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने पुरुष जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। चीन के हांगझोऊ में हुए मुकाबले में उन्होंने 88.88 मीटर का थ्रो किया था। वहीं भारत के किशोर जेना ने सिल्वर मेडल जीता था। इस तरह भारत ने पुरुष जैवलिन थ्रो में गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल अपने नाम किए थे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts