ओलंपिक पदक को हाथों में लेकर भावुक हुई खेल मंत्री यशोधरा, विवेक ने कहा-आगे मेडल का कलर चेंज करना है

पदक विजेता खिलाड़ी विवेक सागर की अगुवानी करने पहुंची खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भावुक नजर आईं। विवेक सागर ने जब टोक्यो ओलंपिक मैडम उनके हाथों में सौंपा तो बरबस ही उनकी आंखों में आंसू आ गए।
भोपाल। ओलंपिक में पुरूष हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ी विवेक सागर के भोपाल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पदक विजेता खिलाड़ी विवेक सागर की अगुवानी करने पहुंची खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भावुक नजर आईं। विवेक सागर ने जब टोक्यो ओलंपिक मैडम उनके हाथों में सौंपा तो बरबस ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद खेल मंत्री सिंधिया ने मेडल को अपने मस्तक से लगाया और फिर विवेक के गले में पहनाया। [embed]https://twitter.com/psamachar1[/embed] भोपाल पहुंचने पर ओलंपियन विवेक सागर से पूछा गया कि अगली बार स्वर्ण पदक लाएंगे तो विवेक सागर ने कहा कि, हां, मैं मेडल का कलर चेंज करना चाहूंगा। उनकी इस बात पर खेल मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए तालियां बजाई और विवेक की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अब शुरूआत तो हो गई। विवेक सागर नेआसमान को छू लिया। दूसरे खिलाडियों के लिए वे रोल मॉडल बन गए हैं। अन्य खिलाड़ियों को चाहिए कि वे भी विवेक सागर की तरह आसमान को छूएं। विवेक सागर ने यह साबित कर दिखाया है कि मध्य प्रदेश भी ओलंपिक मेडल जीत सकता है। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन, संयुक्त संचालक डॉ विनोद प्रधान और बीएस यादव सहित अन्य अधिकारी खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts