Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs ENG 5th T20 : मुंबई में खेला जाएगा इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवां मुकाबला, 3-1 के स्कोर से भारत आगे, प्लेइंग-11 में बदलाव

IND vs ENG 5th T20 : मुंबई में खेला जाएगा इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवां मुकाबला, 3-1 के स्कोर से भारत आगे, प्लेइंग-11 में बदलाव
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहला, दूसरा और चौथा मुकाबला जीता था, जबकि इंग्लैंड को तीसरे मैच में जीत मिली थी। वानखेड़े स्टेडियम में भारत पिछले 7 साल से जीत रहा है। टीम ने यहां 2017 से अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। इस मैदान पर अब तक कुल 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। 

जाने पांचवें टी20 सीरीज के डिटेल्स 

आज के मैच के लिए भारत और इंग्लैंड के प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है- भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और साकिब महमूद।
  • टॉस: शाम 6.30 बजे
  • मैच स्टार्ट: शाम 7 बजे
  • जगह: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 28 टी20 मुकाबले हुए  

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 28 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 16 बार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी बार 2014 में टी-20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से इंग्लिश टीम लगातार 5 टी-20 सीरीज हार चुकी है। खासकर भारत में, इंग्लैंड को 2011 के बाद से किसी भी टी-20 सीरीज में जीत नहीं मिली है।

वरुण चक्रवर्ती सीरीज के टॉप विकेट टेकर, वहीं जोस बटलर टॉप स्कोरर

सीरीज में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 4 टी-20 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें तीसरे मुकाबले में शानदार 5 विकेट शामिल थे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम और सीरीज दोनों के टॉप स्कोरर का खिताब हासिल किया। उन्होंने 4 मैचों में 144 रन बनाए हैं। इंग्लैंड टीम की बात करें तो सीरीज में कप्तान जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं। सीरीज में उनके नाम एक फिफ्टी है। इंग्लैंड के लिए जैमी ओवर्टन और ब्रायडन कार्स ने 6-6 विकेट लिए हैं। लेकिन, ओवर्टन बेहतर इकोनॉमी की वजह से टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। मुंबई में 2012 से 2023 तक 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 3 में पहले बैटिंग और 5 में पहले बॉलिंग करने वाली टीम को जीत मिली। भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 240 रन बनाए थे, यही इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर भी है।

वेदर कंडीशन

मुंबई में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां का मौसम काफी अच्छा रहेगा। पूरे दिन धूप के साथ-साथ थोड़े बादल भी रहेंगे। टेम्परेचर 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts