IND vs AUS : क्या पांचवें मैच में वापसी करेंगे शुभमन गिल? आखिरी टेस्ट के लिए हो सकते है टीम में बदलाव, ड्रॉप हो सकते हैं रोहित शर्मा!

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मैच कल से सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। पहला मैच भारत ने और दूसरा-चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। वहीं तीसरा मैच ड्रॉ रहा था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत प्लेइंग-11 में बदलाव के साथ फील्ड पर उतर सकती है। यह मैच भारत के लिए काफी अहम है। ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए उन्हें यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।

प्लेइंग-11 में बदलाव के साथ उतरेगी भारतीय टीम
भारत पांचवें मैच में प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ उतरेगा। तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। सिडनी की पिच अन्य ऑस्ट्रेलियाई पिचों से अलग है, क्योंकि यहां पेस की तुलना में स्पिनर्स को अधिक मदद मिलती है। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले में भी दो स्पिनर्स के साथ खेल सकती है। वहीं, इस मैच में भी शुभमन गिल की वापसी की संभावना कम है। दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श को टीम से बाहर कर दिया है और उनकी जगह ब्यू वेबस्टर को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है।ये हो सकती है तीसरे टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11...
- शुभमन गिल के जगह खेलेंगे वाशिंगटन सुंदर
- जडेजा, सुंदर और नीतीश होंगे ऑलराउंडर
- बॉलिंग अटैक में हो सकता है बदलाव
क्या सिडनी टेस्ट से ड्रॉप होंगे रोहित शर्मा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मैच कल से सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस समय भारत 1-2 से पिछड़ रही है, और क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि भारत चौथे मैच को ड्रॉ कर लेगी, लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद गुरुवार को भारतीय कोच गौतम गंभीर से रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट खेलने पर सवाल उठे। खबरें हैं कि रोहित शर्मा को इस मैच में ड्रॉप किया जा सकता है।












