सहवाग-द्रविड़ के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए U-19 स्क्वॉड का ऐलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीमों के बीच सितंबर में वनडे और मल्टी-डे सीरीज खेली जाएगी। भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान हो गया है। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में जगह मिली है। जानें दोनों सीरीज का पूरा शेड्यूल, कप्तान और भारतीय टीम का स्क्वॉड।
सहवाग-द्रविड़ के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए U-19 स्क्वॉड का ऐलान
Virender Sehwag Son Aaryavir and Rahul Dravid Son Anvay

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच भारत में वनडे और मल्टी-डे सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। दोनों टीमों के बीच पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो मल्टी-डे मुकाबले होंगे।

18 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की अंडर-19 वनडे सीरीज के सभी मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 18 सितंबर, दूसरा 21 सितंबर और तीसरा 23 सितंबर को होगा। तीनों मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। इसके बाद 27 सितंबर से दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच राजकोट में और दूसरा मुकाबला 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली जगह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भारत की अंडर-19 वनडे टीम में शामिल किया गया है। 18 वर्षीय आर्यवीर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। आर्यवीर के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी वनडे टीम में जगह मिली है। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और अपने पिता की तरह बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ खेल चुके हैं अन्वय

अन्वय द्रविड़ इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मुकाबले खेले थे। पहले मैच में अन्वय ने 87 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 14 रन बनाए थे।

Sports

लक्ष्य रायचंदानी को वनडे की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लक्ष्य रायचंदानी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी मल्टी-डे सीरीज की टीम में अलग-अलग भूमिका में शामिल हैं।

भारत की अंडर-19 वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, शविन विनोद और मोहित उल्वा।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 18 सितंबर, सुबह 9 बजे - राजकोट

दूसरा वनडे: 21 सितंबर, सुबह 9 बजे - राजकोट

तीसरा वनडे: 23 सितंबर, सुबह 9 बजे - राजकोट

मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम

मल्टी-डे सीरीज के लिए यशबर्धन चौहान को कप्तान और लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में मनाल चौहान, कुश पटेल, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा, आर्यन यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा, अभिप्राय विश्वास और रोहित यादव को शामिल किया गया है।

मल्टी-डे सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच: 27 सितंबर - राजकोट

दूसरा मैच: 5 अक्टूबर - अहमदाबाद

भारत की अंडर-19 टीम के इस दौरे पर खास नजर आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर रहेगी। दोनों युवा खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से टीम में जगह पक्की करने का मौका मिलेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts