Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्पाइस जेट के प्लेन के इंजन से टकराया पक्षी, लेह जा रही फ्लाइट आधे घंटे बाद दिल्ली लौटी; सभी 135 यात्री सुरक्षित

स्पाइस जेट के प्लेन के इंजन से टकराया पक्षी, लेह जा रही फ्लाइट आधे घंटे बाद दिल्ली लौटी; सभी 135 यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट के इंजन से पक्षी टकरा गया। जिसकी वजह से बोइंग 737-7 आधे घंटे बाद दिल्ली एयरपोर्ट लौट आया। फ्लाइट में सवार सभी 135 लोग सुरक्षित हैं। इस मामले पर स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता का कहना है कि स्पाइसजेट बी737 विमान ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। इंजन 2 पर एक पक्षी के टकरा गया, जिससे इंजन में वाइब्रेशन हुआ। इसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई।

आधे घंटे में वापस दिल्ली लौटी

जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट एयरलाइन्स की लेह जाने वाली फ्लाइट ने (SG123) रविवार सुबह 10:30 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद करीब 11 बजे वापस लौट आई। इंजन में कंपन के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि, विमान के इंजन नंबर दो से पक्षी टकरा गया था।

फ्लेमिंगो पक्षियों से टकरा गई थी एमिरेट्स की फ्लाइट

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग नहीं हुई है बल्कि सामान्य लैंडिंग हुई है। इससे पहले एमिरेट्स की एक फ्लाइट को मुंबई में अचानक उतारना पड़ा था। लैंडिंग से कुछ समय पहले फ्लाइट फ्लेमिंगो पक्षियों से टकरा गई थी। घटना में विमान क्षतिग्रस्त हो गया और कई पक्षी मर गए थे। दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 जमीन से लगभग 300 मीटर ऊपर पक्षी से टकराया था, जिसके चलते 39 फ्लेमिंगो की मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें- स्पाइसजेट के विमान में गड़बड़ी : मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट के टॉयलेट में 100 मिनट तक फंसा रहा यात्री, कमोड पर बैठकर तय किया सफर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts