Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

तेलंगाना में हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर झील में गिरी, पांच की मौत

Follow on Google News
तेलंगाना में हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर झील में गिरी, पांच की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरी जिले में एक कार के शनिवार को झील में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब 6 युवक हैदराबाद से यदाद्रि-भुवनगिरी जिले की ओर जा रहे थे। उसने बताया कि सभी युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

खिड़की का शीशा निकाला एक, 5 की मौत

पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और एक मोड़ पर चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे झील में गिर गया। उसने बताया कि कार में मौजूद 6 लोगों में से एक व्यक्ति खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन कार सवार पांच लोग झील में डूब गए।

परिजनों को दी हादसे की सूचना

इधर, हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव दल ने झील में डूबी कार को बाहर निकाला जिससे पांच शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि तेज रफ्तार और मोड़ के पास ड्राइवर द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। ये भी पढ़ें- भोपाल में महिलाओं के लिए ‘स्त्री’ का आयोजन: फ्लेक्सिबल टाइम कल्चर अपनाना है जरूरी, पूरी दुनिया में चला “ओ स्त्री फिर आना”
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

icon

Latest Posts