Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या सोनू निगम भी लेते हैं ऑटो-ट्यून की मदद? सिंगर ने खुद बताया पूरा सच

सोनू निगम ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट Game Changers: The Music Series में ऑटो-ट्यून को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि इसका इस्तेमाल आवाज को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए, न कि बिना गायन क्षमता वाले लोगों को सिंगर बनाने के लिए।
क्या सोनू निगम भी लेते हैं ऑटो-ट्यून की मदद? सिंगर ने खुद बताया पूरा सच
Game Changers: The Music Series

दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने ऑटो-ट्यून को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कोमल नाहटा के पॉडकास्ट Game Changers: The Music Series में पहुंचे सोनू निगम ने बताया कि वह भी अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इसके पूरी तरह निर्भर नहीं हैं। सोनू ने कहा कि उनके समय में सिंगर्स को बिना ऑटो-ट्यून के ही गाने की ट्रेनिंग मिली है और वह इसके लिए खुद को खुशनसीब मानते हैं।

‘हमने बिना ऑटो-ट्यून के रियाज किया है’

सोनू निगम ने कहा कि ऑटो-ट्यून आने से म्यूजिक इंडस्ट्री में कई बदलाव हुए हैं। वह इसे लेकर होने वाली आलोचना से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनके मुताबिक, तकनीक का इस्तेमाल गलत नहीं है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसका इस्तेमाल किस तरह और किस मकसद से किया जा रहा है।

पहले लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्ड होते थे गाने

सोनू निगम ने पुराने और आज के रिकॉर्डिंग सिस्टम के बीच का फर्क भी बताया। उन्होंने कहा कि पहले गाने लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्ड किए जाते थे। उस समय सारंगी और स्ट्रिंग्स जैसे इंस्ट्रूमेंट भी लाइव बजते थे। ऐसे में आवाज का बिल्कुल परफेक्ट पिच पर होना जरूरी नहीं था, क्योंकि सिंगर लाइव म्यूजिक के साथ अपनी आवाज को एडजस्ट कर लेते थे।

लेकिन आज म्यूजिक पूरी तरह डिजिटल हो गया है। इंस्ट्रूमेंट्स और वोकल्स को अलग-अलग एडिट किया जाता है। ऐसे में अगर आवाज में थोड़ा भी फर्क हो तो वह बाकी म्यूजिक से अलग सुनाई दे सकता है।

Entertainment

‘99 प्रतिशत दें, ऑटो-ट्यून से 100 प्रतिशत करें’

ऑटो-ट्यून के इस्तेमाल को लेकर सोनू निगम ने एक अहम बात कही। उनके मुताबिक, अगर कोई सिंगर अपनी क्षमता का 99 प्रतिशत दे रहा है, तो ऑटो-ट्यून की मदद से उसे 100 प्रतिशत तक बेहतर किया जा सकता है। लेकिन वह इस तकनीक के जरिए ऐसे व्यक्ति को सिंगर बनाने के पक्ष में नहीं हैं, जो वास्तव में गा ही नहीं सकता।

एक्टर्स के ऑटो-ट्यून इस्तेमाल पर क्या बोले सोनू?

सोनू निगम ने कहा कि कई एक्टर्स अपने गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं। अगर कोई अभिनेता अपने गाने का सपना पूरा करने के लिए इसका इस्तेमाल करता है तो इसमें कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑटो-ट्यून की मदद से एक्टर्स को सिंगर्स की जगह नहीं दी जा सकती।

म्यूजिक इंडस्ट्री के बदलावों पर बेबाक बातचीत

कोमल नाहटा की Game Changers: The Music Series में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े बड़े कलाकार अपनी जर्नी और अनुभव साझा कर रहे हैं। सोनू निगम ने भी इस बातचीत में पुराने दौर की रिकॉर्डिंग से लेकर आज की डिजिटल टेक्नोलॉजी तक संगीत में आए बदलावों पर खुलकर बात की।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts