PlayBreaking News

Sonakshi Zaheer Wedding : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधे, सामने आई पहली PHOTO

Follow on Google News
Sonakshi Zaheer Wedding : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधे, सामने आई पहली PHOTO
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। सोनाक्षी ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरिज रजिस्टर करवाने से पहले दोनों की सगाई हुई। उस समय सोनाक्षी और जहीर दोनों के घरवाले और रिश्तेदार मौजूद थे। अब शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन है, जिसमें 1 हजार लोग शामिल होंगे।

फोटो शेयर कर सोनाक्षी ने लिखा, अब पति-पत्नी हैं

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद खुद पति के साथ पहली फोटो शेयर की है। इसमें दोनों को रोमांटिक देखा जा सकता है।एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, ''आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) को हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और दोनों ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।'' आपको बता दें कि शादी से पहले ‘रामायणा’ में पूनम सिन्हा ने पूजा रखी थी, जहां पर सोनाक्षी को भी जहीर के नाम की मेहंदी लगाए देखा गया था। एक्ट्रेस का वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के लिए हुमा कुरैशी पहुंच चुकी हैं और अभी सलमान खान, हनी सिंह और पूनम ढिल्लों समेत कई फिल्म सितारों का आना बाकी है। वहीं, ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट भी आने वाली है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts