कोरबा में शर्मनाक घटना:शराब के लिए दोस्त की बाइक बेची, फिर युवक को नग्न कर सड़क पर पीटा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब पीने के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी जिसके बाद गुस्साए दोस्त ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
शराब के लिए दोस्त की बाइक बेची, फिर युवक को नग्न कर सड़क पर पीटा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब पीने के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी जिसके बाद गुस्साए दोस्त ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवक को कपड़े उतरवाकर नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    27 मार्च की घटना, अब सामने आया वीडियो

    बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 27 मार्च की है लेकिन इसका वीडियो अब सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आया है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: MP बोर्ड में दूसरा मौका : 1.29 लाख बच्चे फेल, मई में फिर होगी परीक्षा, पास नहीं हुए तो दोहरानी पड़ेगी कक्षा

    शराब के लिए बेच दी दोस्त की बाइक

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अमरदास (36) शराब का आदी है। वह कावेरी विहार इलाके के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है जबकि उसकी पत्नी घरों में काम करती है। 27 मार्च को वह अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसके पास बाइक नहीं थी। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने शराब के लिए बाइक बेच दी।

    गुस्से में दोस्त ने की बेरहमी से पिटाई

    बाइक बेचने की बात सामने आने के बाद आरोपी दोस्त का गुस्सा फूट पड़ा। उसने युवक के कपड़े उतरवाकर उसे नग्न कर दिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को बचाया।

    खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल

    घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वायरल वीडियो में युवक खून से लथपथ हालत में भागता नजर आ रहा है।

    ये भी पढ़ें: MP News : सुसाइड नोट से हड़कंप : साजिश के जाल में फंसा युवक, प्यार, धोखा और झूठे केस की खौफनाक दास्तां

    आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आशीष सिंह के अनुसार पहले घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं थी लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अब मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts