Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली:सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने तोड़े शीशे

राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा पर हमला होने का मामला सामने आया है। भीड़ ने उनकी कार को घेरकर तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने तोड़े शीशे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजधानी के तिलक नगर इलाके में हुए इस हमले के दौरान अभिनव अपने परिवार के साथ कार में मौजूद थे। वायरल वीडियो में दहशत भरे हालात साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    तिलक नगर में कार पर हमला 

    यह घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और भीड़ ने कार को घेर लिया। हमलावरों ने गाड़ी पर हमला करते हुए शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कार के अंदर कुछ लोग चीख पुकार कर रहे थे।  

    ये भी पढ़ें: वानखेड़े में ‘रवि शास्त्री स्टैंड’ का अनावरण: MCA ने दिग्गज ऑलराउंडर को दिया खास सम्मान, समारोह में कई दिग्गज रहे मौजूद

    कार में मची चीख-पुकार

    वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि अभिनव अपनी फैमिली के साथ कार में थे। हमले के दौरान महिलाएं और बच्चे अंदर ही मौजूद थे। जैसे ही शीशे टूटे, अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। घटना ने परिवार को पूरी तरह दहशत में डाल दिया। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। 

    तीन आरोपी गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजे गए

    घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इसी जानकारी अभिनव अरोड़ा ने खुद इंस्टाग्राम पर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि अभिनव अरोड़ा पहले भी विवादों और सुरक्षा कारणों से चर्चा में रह चुके हैं। साल 2024 में उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की बात सामने आई थी। फिलहाल इस घटना के बाद एक बार फिर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts