Smriti Mandhana :मंधाना का बड़ा कारनामा, टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा को पछाड़ा

स्मृति मंधाना ने अब तक 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.53 की औसत और 124.45 के स्ट्राइक रेट से 4244 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं।
Follow on Google News
मंधाना का बड़ा कारनामा, टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा को पछाड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भले ही वह बड़ी पारी नहीं खेल सकीं, लेकिन उन्होंने इतिहास रचते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी (पुरुष और महिला) बनने का कीर्तिमान हासिल कर लिया।

हिटमैन का रिकॉर्ड टूटा

डरबन में खेले गए इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 14 गेंदों में 13 रन बनाए। इस छोटी पारी के दौरान जैसे ही उन्होंने 1 रन पूरा किया, उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मंधाना के नाम टी20 इंटरनेशनल में 4244 रन हो गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 4231 रन बनाकर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रोहित पहले ही इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni : खत्म हुआ इंजतार, इस दिन से खेलेंगे एम धोनी, नेट्स में जमकर बहा रहे पसीना, रेंज हिटिंग शॉट्स की कर रहे प्रेक्टिस

पहले भी कर चुकी थीं रिकॉर्ड की बराबरी

मंधाना ने इससे पहले 21 फरवरी 2026 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 82 रन की शानदार पारी खेलकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने इसे अपने नाम कर लिया।

Twitter Post

मंधाना की ताबड़तोड़ ओपनिंग

शेफाली वर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरी मंधाना शुरुआत में अच्छी लय में नजर आईं। उन्होंने गेंद को गैप में खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की। एक समय उन्होंने क्लो ट्रायोन की गेंद पर शानदार छक्का भी जड़ा, जिससे उनके आत्मविश्वास का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सकीं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को मिली फोन चलाने की सजा, BCCI ने नहीं मानी सफाई

मंधाना के अब तक के रिकॉर्ड्स

स्मृति मंधाना ने अब तक 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.53 की औसत और 124.45 के स्ट्राइक रेट से 4244 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 84 छक्के और 570 चौके भी लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।

Breaking News

6 विकेट से जीती अफ्रीकी टीम

अगर मैच की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 रन की अहम पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा 34 और जेमिमा रोड्रिगेज 36 ने भी योगदान दिया। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान लौरा वोलवार्ड ने 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एनेरी डर्कसेन ने नाबाद 44 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अयाबांगा खाका को 3 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यह मुकाबला स्मृति मंधाना के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts