Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छठवें चरण का रण : आठ राज्यों में लोस की 58 सीटों पर आज वोटिंग

मेनका, खट्टर, महबूबा और संबित की किस्मत का फैसला होगा
छठवें चरण का रण : आठ राज्यों में लोस की 58 सीटों पर आज वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में शनिवार को आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के लिए 42 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 58 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्त होने का समय परिवर्तित किया जा सकता है।

इस चरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, कांग्रेस नेता राज बब्बर, जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी।

अंतिम चरण में होगी 57 सीटों पर वोटिंग : छठे चरण की वोटिंग के बाद कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका होगा। सातवें एवं अंतिम चरण में 57 सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा।

छठवें चरण के चर्चित चेहरे

  • मेनका गांधी : उप्र की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भाजपा प्रत्याशी हैं। सपा ने पूर्व विधायक रामभुआल निषाद को उम्मीदवार बनाया है।
  • मनोहर लाल खट्टर : हरियाणा की करनाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके सामने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा हैं।
  • निरहुआ : उप्र की आजमगढ़ सीट से भाजपा ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उम्मीदवार बनाया है। उनके मुकाबले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा के प्रत्याशी हैं।
  • मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार : उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर सांसद, भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी हैं तो उनके सामने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

कहां कितनी सीटों पर मतदान

प्रदेश               सीट    उम्मीदवार उत्तर प्रदेश        14         162 हरियाणा           10          223 बिहार               08          86 प. बंगाल           08          79 दिल्ली              07          162 ओडिशा           06          64 झारखंड           04          93 जम्मू-कश्मीर    01          20 कुल                58          889

2019 में इन 58 सीटों में 40 भाजपा ने जीती थी

पार्टी       सीटें भाजपा    40 बसपा     04 बीजद     04 टीएमसी  03 जदयू      03 सपा        01 लोजपा    01 नेकां       01 अजासू    01
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts