महाकाल की शरण में बॉलीवुड: सितारों की आस्था… अक्षय-टाइगर संग डिंपल ने किए दर्शन

Follow on Google News
 सितारों की आस्था… अक्षय-टाइगर संग डिंपल ने किए दर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     उज्जैन -  विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिरमें बुधवार तड़के फिल्मी सितारों की गहरी आस्था देखने को मिली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया  बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचे।

    नंदी महाराज का पूजन  मांगी मनोकामना

      तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल का ध्यान किया और जाप करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी महाराज का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। इसके बाद तीनों ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन कर भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

    तीन प्रमुख हस्तियों ने बाबा के चरणों में

    महाकाल दरबार में अक्सर देश-विदेश की बड़ी हस्तियां चाहे वह राजनेता हों, संत-महात्मा या फिल्मी कलाकार—आस्था के साथ पहुंचती हैं। इसी क्रम में बुधवार को फिल्म जगत की इन तीन प्रमुख हस्तियों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया।

    प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी-

    दर्शन के बाद जैसे ही ये सितारे मंदिर परिसर से बाहर निकले, प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने तीनों कलाकारों का स्वागत-सत्कार किया। वहीं पुजारी यश शर्मा ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts