iOS 27 :Siri का बड़ा अपग्रेड, WWDC 2026 में मिलेंगे 5 दमदार AI फीचर्स

Apple लंबे समय से अपनी वॉयस असिस्टेंट Siri को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है लेकिन लगातार देरी के चलते यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आखिरकार iOS 27 के साथ Siri का नया और ज्यादा पावरफुल वर्जन पेश करने जा रही है। यह सिर्फ एक साधारण अपडेट नहीं होगा बल्कि Siri को एक एडवांस AI टूल के रूप में बदलने की तैयारी है जो यूजर के डेटा को समझकर पर्सनलाइज्ड जवाब देने में सक्षम होगी।
WWDC 2026 में दिखेगी नई Siri की झलक
Apple अपने इस बड़े अपडेट का पहला प्रीव्यू जून 2026 में होने वाले WWDC इवेंट में दिखा सकता है। हालांकि इन फीचर्स का असली रोलआउट iOS 27 के साथ होगा, जो आमतौर पर सितंबर में नए iPhone के लॉन्च के साथ आता है। यानी यूजर्स को नई Siri का पूरा अनुभव पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Google के साथ साझेदारी, Gemini देगा ताकत
इस बार Siri के पीछे AI की ताकत और ज्यादा मजबूत होने वाली है। Apple ने Google के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत Gemini AI मॉडल Siri और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google ने Apple के लिए खास कस्टम AI मॉडल तैयार किया है, जो Gemini 3 के स्तर का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि Apple Siri को Google के Tensor Processing Unit (TPU) सर्वर्स पर रन कराने पर भी विचार कर रहा है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और स्पीड बेहतर हो सकती है।
ये भी पढ़ें: गुपचुप शादी कर बैठे रजत दलाल! इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
अलग से मिलेगा Siri ऐप, चैटबॉट जैसा अनुभव
नई Siri के साथ एक बड़ा बदलाव यह भी हो सकता है कि Apple इसे एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में पेश करे। यह ऐप बिल्कुल ChatGPT जैसे चैटबॉट की तरह काम करेगा जिसमें यूजर टेक्स्ट या वॉयस के जरिए बातचीत कर सकेंगे। इस ऐप में यूजर्स को वॉयस मोड ऑन/ऑफ करने का विकल्प मिलेगा, साथ ही फोटो और डॉक्यूमेंट अपलोड करने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा, पुराने चैट्स की हिस्ट्री देखने और सर्च करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा, जिससे यूजर अनुभव और बेहतर होगा।
ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल होगी Siri
नई Siri की सबसे बड़ी खासियत इसकी पर्सनलाइजेशन क्षमता होगी। यह यूजर के मैसेज, नोट्स, ईमेल जैसे डेटा को समझकर ज्यादा सटीक और निजी जवाब दे सकेगी। इसके अलावा, यह ऐप्स के अंदर जाकर काम भी पूरा कर सकेगी, जैसे किसी मैसेज का जवाब देना, जानकारी निकालना या वेब सर्च करना। Apple Siri को एक सिस्टम-वाइड AI एजेंट बनाने पर काम कर रहा है, जो iPhone और Mac के अलग-अलग ऐप्स में गहराई से इंटीग्रेट होगा।
Spotlight की जगह ले सकती है Siri
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Apple अपने मौजूदा ऑन-डिवाइस सर्च सिस्टम Spotlight को हटाकर उसकी जगह Siri को दे सकता है। इसका मतलब है कि भविष्य में iPhone में सर्च का पूरा अनुभव AI आधारित Siri के जरिए ही मिलेगा।
ChatGPT के साथ खत्म हो सकता है एकाधिकार
iOS 18 से Siri में ChatGPT का इंटीग्रेशन मौजूद है, लेकिन Apple अब इसे और आगे ले जाने की तैयारी में है। कंपनी एक नए ‘Extension System’ पर काम कर रही है, जिसके जरिए यूजर अलग-अलग AI चैटबॉट्स को Siri के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें Claude, Gemini और Grok जैसे चैटबॉट्स को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए Apple एक खास ‘AI App Store’ जैसा सेक्शन भी बना सकता है, जहां से यूजर्स अपनी पसंद के AI टूल्स इंस्टॉल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips : नकारात्मक ऊर्जा से चाहते हैं छुटकारा? वास्तु के अनुसार बाथरूम में रखें नमक
iOS 18 के अधूरे फीचर्स अब होंगे पूरे
Apple ने WWDC 2024 में Siri के लिए कुछ बड़े फीचर्स का वादा किया था, जैसे ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस, पर्सनल कॉन्टेक्स्ट और इन-ऐप एक्शन। हालांकि ये फीचर्स समय पर लॉन्च नहीं हो पाए थे, लेकिन अब उम्मीद है कि iOS 27 के साथ ये सभी अपडेट एक साथ यूजर्स को मिलेंगे। iOS 27 के साथ आने वाली नई Siri सिर्फ एक वॉयस असिस्टेंट नहीं रहेगी बल्कि एक पूरी तरह AI-पावर्ड स्मार्ट साथी बन सकती है, जो यूजर के हर काम को आसान और तेज बना देगी।












