लिवर खराब होने के संकेत होते हैं साइलेंट, जल्द समझने पर ही इलाज संभव : वैज्ञानिक

लंदन। लिवर जब खराब होता है तो शुरुआत में इसके संकेत का बिल्कुल ही पता नहीं चलता। साइलेंट तरीके से लिवर खराब होने के संकेत शरीर में उभरने लगते हैं। हालांकि इन साइलेंट संकेतों को अगर शुरुआत में पकड़ लिया जाए तो लिवर की बीमारी रोकी जा सकती है। ब्रिटिश लिवर ट्रस्ट के मुताबिक लिवर खराब होने पर कई बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन मुख्य रूप से सिरोसिस लिवर के लिए बहुत बड़ी बीमारी है।
यह बीमारी कई सालों तक शरीर में रहती है और अंत में लिवर को खोखला करने लगती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, लिवर जब खराब होता है तो शुरुआत में हल्का-फुल्का लक्षण दिखता है। इसमें मन ठीक नहीं लगता और हमेशा थका हुआ महसूस होता है। साथ ही भूख कम लगती है। वजन में कमी आती है और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।





















