जिंदा है गोल्डी बराड़ : हत्या की अफवाहों पर लगा विराम, अमेरिकी पुलिस ने कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत

Follow on Google News
जिंदा है गोल्डी बराड़ : हत्या की अफवाहों पर लगा विराम, अमेरिकी पुलिस ने कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत
चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है। बुधवार को उसकी मौत की खबरें मीडिया में आई थी। इसके बाद कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इसका खंडन किया। पुलिस ने बताया कि हम गोल्डी बराड़ की हत्या को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि कर सकते हैं कि यह खबर बिल्कुल सच नहीं है। हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है।

मृतक और घायल व्यक्ति की नहीं हुई पहचान

पुलिस ने दावा किया कि, मारा गया युवक आतंकी गोल्डी बराड़ नहीं है। कैलिफोर्निया के फेयरमोंट होटल के बाहर मंगलवार (30 अप्रैल) को दो युवकों को गोली मार दी गई। इनमें से एक 30 वर्षीय युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। गोलीबारी में घायल और मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

एक दिन पहले आई थी हत्या की खबर

एक दिन पहले ही 5 अप्रैल को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका से मौत की खबर सामने आई थी। अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया था कि, अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार यानी कि 30 अप्रैल की शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। बताया गया कि, गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए। पुलिस द्वारा शूट किए गए दोनों युवकों की पहचान नहीं बताई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा थी कि, गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी उसके विरोधी गैंगस्टर डल्ला और लखबीर ने ली। दोनों की ओर से दावा किया गया कि, गोल्डी पर उन्होंने दुश्मनी के चलते गोलियां चलवाईं। गैंगस्टर लखबीर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा कि गोल्डी बराड़ की हत्या हमने कराई है। बता दें कि विदेश में बैठा लखबीर भी पंजाब में अपना गुट चला रहा है और उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। लखबीर और लॉरेंस बिश्नोई दोनों ही पंजाब के अलावा देश भर में अपना-अपना नेटवर्क चला रहे हैं।

पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक का बेटा है गोल्डी बराड़

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा का बड़ा अपराधी था। वह पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक का बेटा है। 1994 में मुक्तसर साहिब में पैदा हुए गोल्डी का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे लगभग 13 मामले दर्ज हैं। साल 2022 में डेरा समर्थक प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या की जिम्मेदारी भी बराड़ ने ही ली थी। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था। उसके खिलाफ फ्रांस के इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल ने 12 दिसंबर 2022 को रेड कॉर्नर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

2017 में स्टूडेंट वीजा पर गया था कनाडा

गोल्डी को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के कहने पर उसे लिस्ट में शामिल किया गया है। कनाडा सरकार की तरफ से “बी ऑन द लुक आउट” (BOLO) सूची में रखा गया है। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। जो लॉरेंस के तिहाड़ जेल में होने के बाद विदेश में बैठकर उसके गैंग को ऑपरेट कर रहा है। बता दें कि, पंजाब के मुक्तसर का निवासी गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की कथित रूप से जिम्मेदारी लेने के बाद वह फरार हो गया।

मई 2022 को हुई थी मूसेवाला की हत्या

29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ था। उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला को सरेआम गोलियों से भूना था। मौके पर ही मूसेवाला ने दम तोड़ दिया था। बराड़ पर आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग की और अपने शूटरों के जरिये यह हत्यांकाड करवाया। इस मामले में पुलिस ने 34 लोगों को आरोपी बनाया था। बरार पर 16 से अधिक आपराधिक मामले हैं, जिनमें उसकी तलाश चल रही है। पिछले साल पंजाब में एक युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। लेकिन तब वह कनाडा भाग गया था। ये भी पढ़ें- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत…! मूसेवाला हत्याकांड का है मुख्य आरोपी, दावा- अमेरिका में गोलियां मारी गईं
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts