🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

जिस प्रेमी संग मां का था रिश्ता, उसी से करवा दिया नाबालिग बेटी का रेप! सिद्धार्थनगर में शर्मनाक मामला

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी को चुप कराने के लिए अपराध करवाया। पीड़िता के पिता के कोर्ट जाने के बाद पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Follow on Google News
जिस प्रेमी संग मां का था रिश्ता, उसी से करवा दिया नाबालिग बेटी का रेप! सिद्धार्थनगर में शर्मनाक मामला
सिद्धार्थनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात!

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिश्रौलिया क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 13 साल की नाबालिग बेटी को चुप कराने के लिए उसके साथ दुष्कर्म कराया। मामला 26 जून की शाम का बताया जा रहा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

घर लौटी बेटी ने मां को प्रेमी के साथ देखा

पीड़ित बच्ची के पिता जयराम रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। गांव में उनकी पत्नी और बेटी रहती थीं। बताया जा रहा है कि 26 जून की शाम महिला ने बेटी को सामान लेने के लिए दुकान भेज दिया। इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुला लिया। बेटी जब दुकान से वापस लौटी तो उसने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बच्ची ने इस बारे में पिता को बताने की बात कही।

राज खुलने के डर से बेटी को धमकाने का आरोप

आरोप है कि अपनी पोल खुलने के डर से महिला ने बेटी को डराया-धमकाया। इसके बाद उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के लिए उकसाया। आरोप है कि प्रेमी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और महिला ने भी इसमें उसका साथ दिया।

Breaking News

आरोपी मां और प्रेमी पर फरार होने का आरोप

घटना के बाद महिला कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। बच्ची ने मुंबई में रह रहे अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता गांव पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से करने की कोशिश की।

थाने से लेकर कोर्ट तक पहुंचा मामला

पीड़ित पिता का आरोप है कि थाने और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद शुरुआत में कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद मिश्रौलिया पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts