
कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार को एक बार फिर मास शूटिंग की घटना सामने आई है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
चीनी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात मोंटेरी पार्क इलाके में चीनी न्यू ईयर सेलिब्रेशन चल रहा था। उसी दौरान रात करीब 10 बजे (अमिरका के समयानुसार) यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें 17 साल का एक चीनी मूल का युवक भी मारा गया है। मोंटेरी पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है। इस इलाके में कुल 3000 हजार लोग रहते हैं। इनमें ज्यादातर चीनी नागरिक हैं।
बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, यह मामला रंगभेद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हुई। घटना के वक्त बहुत तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था। जिसकी वजह से काफी देर तक ये समझ ही नहीं आया कि आतिशबाजी हो रही है या फायरिंग। इस दो दिवसीय फेस्टिवल में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
छह महीने के बच्चे सहित 6 लोगों की मौत
इससे पहले 16 जनवरी को भी कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी। जिसमें 17 वर्षीय मां और छह महीने के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग बताया था।
ये भी पढ़ें- California Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 6 महीने के बच्चे और मां सहित छह लोगों की मौत