Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में हेड कांस्टेबल ने ट्रक वाले से रिश्वत में 24 केले लिए, एसपी ने सस्पेंड कर दिया

हेड कांस्टेबल ने रात में ट्रक रोका था, पैसे नहीं होने पर ड्राइवर से रिश्वत में 24 केले ही ले लिए थे
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रिश्वत लेने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक हेड कांस्टेबल ने ट्रक वाले से रिश्वत में पैसे नहीं होने पर 24 केले ही ले लिए। मामले की जानकारी एसपी को मिली तो उन्होंने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। मामला कोलारस कस्बे के लुकवासा चौकी का है। हेड कांस्टेबल का नाम भगवान लाल जाटव है। रिश्वत में केले लेने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें भगवान पुलिस जीप में बैठा है और रात्रि गश्त कर रहा है। इसी दौरान एक ट्रक गुजरता है। इसमें केले लदे थे। हैड कांस्टेबल ने कस्बे में एंट्री के लिए ड्राइवर से लगेज के कागजात, आधार कार्ड और वाहन के दस्तावेज मांगे।

साहब, पैसे नहीं हैं, केले ले लो

वीडियो में बोला कि एंट्री फीस के लिए 500 रुपए देने होंगे। पूरी बातचीत में वह कई अपशब्द भी बोल रहे हैं। ड्राइवर ने कहा कि साहब, रुपए नहीं है। केले ही ले लीजिए। हेड कांस्टेबल ने रिश्वत में 24 केले ले लिए और ट्रक जाने दिया।

केले लेकर पुलिस जीप के पास खड़ा है हेड कांस्टेबल

रिश्वत में लेने का ये वीडियो करीब 15 दिन पहले का है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी किसी व्यक्ति को देख लेने की धमकी भी दे रहा है। वह ट्रक ड्राइवर से कहता है कि तुमने हमें केले दे दिए तो इससे क्या हमारी जिंदगी कट जाएगी। वह करीब 24 केले लेकर पुलिस जीप के पास ड्राइवर खड़ा है।
हेड कांस्टेबल का एक वीडियो सामने आया है। इसी वीडियो के चलते उसको एसपी राजेश सिंह चंदेल ने सस्पेंड कर दिया है।- अमरनाथ वर्मा, एसडीओपी
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts