Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिंदे गुट की शिवसेना का मध्य प्रदेश में विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Follow on Google News
शिंदे गुट की शिवसेना का मध्य प्रदेश में विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी
मुंबई। शिंदे गुट की शिवसेना ने मध्य प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। राष्ट्रीय सचिव अभिजीत हरसुल के निर्देश पर सुरेश गुर्जर को मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ठाडेश्वर महावर और राजीव चतुर्वेदी को मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया और जितेंद्र चतुर्वेदी को युवा सेना के लिए नियुक्त किया गया है। इस पुनर्गठन के साथ, शिवसेना मध्य प्रदेश में अपनी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए तैयार है।

इन संभागों की जिम्मेदारी मिली

नई कार्यकारिणी के सदस्यों को विभिन्न संभागों की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव चतुर्वेदी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि ठाडेश्वर महावर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चम्बल की जिम्मेदारी दी गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts