राज कुंद्रा की गाड़ी के आगे दौड़ते दिखे बॉडीगार्ड रवि, यूजर ने लिखा- 'ये वफादारी है! सच्चाई है!

Follow on Google News
मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में पिछले 2 महीने से जेल में बंद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को जमानत मिल गई। जब वो जूहु स्थित अपने बंगले पर ब्लैक मर्सिडीज में पहुंचे तो राज की सुरक्षा के लिए उनके बॉडीगार्ड रवि इधर-उधर दौड़ते नजर आए। राज को गार्ड करते बॉडीगार्ड रवि का वीडिया सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीतता दिखाई दे रहा है।

लोग कर रहे तारीफ

शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड रवि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो राज कुंद्रा की सुरक्षा के लिए उनकी गाड़ी के आगे दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। रवि की ड्यूटी के प्रति लगन पहले भी लोगों की तारीफें बटोर चुकी है, जब शिल्पा शेट्टी के पिता का निधन हुआ था तब रवि पूरा समय उनकी मां सुनंदा के साथ खड़े नजर आए थे। [embed]https://www.instagram.com/p/CUF8po6gNlI/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

जीत लिया लोगों का दिल

एक यूजर ने लिखा- 'ये वफादारी है!! सच्चाई है! उनकी तरह लोग मुश्किल से ही मिलते हैं। जो आपके साथ किसी भी हालत में खड़ें रहें'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'ऐसी वफादारी मिलनी मुश्किल हैं, इसे संभाल कर रखना चाहिए'। कई लोग रवि की वफादारी और लगन देखकर इमोशनल हो गए। एक यूजर ने लिखा- 'इस वीडियो ने इमोशनल कर दिया, ये दर्शाता है कि वो अपने काम को कितनी इज्जते देते हैं, पैसे से ज्यादा'।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts