Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शर्मनाक करतूत : बेजुबानों पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब डालकर जिंदा जलाया, चार स्ट्रीट डॉग की मौत

मामले को लेकर पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था के सदस्य भी उज्जैन पहुंचे थे। शिकायत के बाद नागझिरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उज्जैन। यह खबर मानवता को शर्मसार करने वाली है। शहर के देवास रोड़ स्थित महालक्ष्मी नगर में अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं पर तेजाब डालकर उनकी जान ले ली। यह हरकत किसने की है, इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी यह मिली है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब डालकर चार स्ट्रीट डाग को जला दिया। इससे चारों डाग की मौत हो गई। मामले को लेकर पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था के सदस्य भी उज्जैन पहुंचे थे। शिकायत के बाद नागझिरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र परिहार निवासी महालक्ष्मी नगर में रहते हैं। परिहार व आसपास के लोगों ने गली में चार स्ट्रीट डाग पाल रखे थे। जिन्हें वह खाना और दूध दिया करते थे। 31 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति ने चारों कुत्तों पर तेजाब डाल दिया था। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। एक सितंबर को दो कुत्तों ने दम तोड़ दिया था। दो कुत्तों का पशु अस्पताल लालपुर में उपचार करवाया गया था। फिर भी कुत्तों को नहीं बचाया जा सका। मामले को लेकर पशुओं को लेकर काम करने वाली संस्था के सदस्यों को भी जानकारी दी गई थी। इस पर शुक्रवार को कुछ सदस्य इंदौर से उज्जैन पहुंचे थे। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग इंदौर की टीम भी उज्जैन आई थी। चारों कुत्तों का पोस्टमार्टम किया गया था। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला को शिकायत की गई थी। एसपी शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts