Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

46 साल के टीचर ने 17 साल की गर्ल्स स्टूडेंट को मैसेज किया- चल बोल I Love You

आरोपी टीचर अश्लील हरकतें भी करता था, प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी भी देता था
शाजापुर। जिले में शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। 46 साल का आरोपी टीचर 17 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता था। उसे प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी भी देता था। आरोपी ने वॉट्सऐप पर मैसेज भी किया- चल बोल I Love You... इसके बाद लिप्स और दोस्ती के इमोजी भी भेजे। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला पोलायकलां स्थित सरकारी स्कूल का है। यहां करीब 20 साल से आरोपी शिक्षक कुंदन वर्मा (46 साल) फिजिक्स पढ़ा रहा है। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की का कहना है कि आरोपी टीचर कुंदन पिछले 15 दिनों से स्कूल से एक अलग कमरे में ले जाता है और वहां अश्लील हरकतें करता है। उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोपी धमकी देता है कि अगर बात नहीं मानी तो प्रैक्टिकल में कम नंबर देगा और फेल भी कर देगा। इसके अलावा, उसके वॉट्सऐप पर रोजाना अश्लील मैसेज भेजता है। इसमें आई लव यू कहने के लिए दबाव बनाता है। प्यार करने वाले को तालिबानी सजा: लड़की के बाप और भाई ने ‘हथौड़े’ से तोड़ दिए लड़के के घुटने

स्कूल पहुंचे परिजन, शिक्षक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना के संबंध में लड़की ने परिजन को बताया। बुधवार सुबह परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक से बातचीत की तो वह मुकरने लगा। इस पर उसे पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। गर्ल्स कॉलेज में बुर्का पहनकर अंदर घुसा युवक, महिला स्टाफ ने जूते देखे तो पकड़ा गया
पीड़ित लड़की परिजन के साथ चौकी आई थी। उसने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। छात्रा के बयान और मैसेज के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। -सुरेंद्र मेहता, चौकी प्रभारी, पोलायकलां
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts