Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाजापुर : व्यापारी के साथ 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज; जानें पूरा मामला

शाजापुर : व्यापारी के साथ 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज; जानें पूरा मामला
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक व्यापारी द्वारा की गई 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी आरिफ पिता अय्युब खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने फरियादी शुभम से ऊंचे दामों पर बेचने का लालच देकर 10 लाख रुपए की सोयाबीन खरीदी और अलग-अलग समय पर 29 लाख रुपए नकद भी लिए।

जानें पूरा मामला

घटना 6 मार्च 2023 की है, जब आरोपी ने फरियादी के वेयरहाउस से 112 क्विंटल सोयाबीन खरीदी। इसके बाद उसने अन्य लोगों से माल खरीदकर अच्छे दामों पर बेचने का झांसा देकर पांच किश्तों में 29 लाख रुपए उधार ले लिए। फरियादी ने यह राशि दूसरे लोगों से उधार लेकर दी थी। जब फरियादी ने लिखित एग्रीमेंट की मांग की तो आरोपी ने एक हजार रुपए का स्टांप देकर टालमटोल शुरू कर दी। बाद में उसने फरियादी के फोन उठाना बंद कर दिया। जब एक दिन फरियादी को मिला, तो उसने गाली-गलौच कर रुपए लौटाने से साफ मना कर दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts