Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WPL-2026 Auction : शहडोल की पूजा वस्त्रकार को RCB ने 85 लाख में खरीदा

WPL 2026 की नीलामी में मप्र की पांच खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा। इनमें पूजा वस्त्रकार को 85 लाख रुपए में शामिल किया गया। वहीं विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर क्रांति गौड़ को यूपी वाॅरियर्स ने 50 लाख बेस प्राइज में अपने साथ जोड़ा।
 शहडोल की पूजा वस्त्रकार को RCB ने 85 लाख में खरीदा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग-2026 (डब्ल्यूपीएल) के लिए हो रहे मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने मप्र के कई खिलाड़यों को लाखों रुपए में खरीदा। वहीं, शहडोल की पूजा वस्त्रकार (बेस प्राइस 50 लाख रुपए) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी ने 85 लाख रुपए में खरीदकर अपने साथ जोड़ दिया है। बता दें कि नीलामी में इस बार मप्र के 12 खिलाड़ी शामिल हुई हैं। जिसमें से 5 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंजाइजियों ने अपने-अपने साथ जोड़ा है। 

    मप्र की ये प्लेयर अलग-अलग फ्रेंचाइजी से जुड़ीं

    1. पूजा वस्त्रकर (शहडोल) - 50 लाख बेस प्राइस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 85 लाख रुपए में खरीदा।
    2. क्रांति गौड़ (छतरपुर) - 50 लाख बेस प्राइस, यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा।
    2. संस्कृति गुप्ता (सीधी) - 20 लाख ब्रेस प्राइस, मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा।
    4. अनुष्का शर्मा (महू/इंदौर) - 10 लाख बेस प्राइस, गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा।
    5. राहिला फिरदौस (भोपाल) - 10 लाख बेस प्राइस, मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    इन खिलाड़ियों का फैसला अभी बाकी

    शुचि उपाध्याय (मंडला), सौम्या तिवारी (भोपाल), निकिता सिंह (रीवा), आयुषी शुक्ला (इंदौर), अनादि तागड़े (इंदौर)। वहीं, प्रियंका कौशल और वैष्णवी शर्मा (ग्वालियर) अनसोल्ड रहीं।

    दीप्ती शर्मा 3.2 करोड़ में यूपी वारियर्स से जुड़ीं

    महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन के लिए मेगा नीलामी गुरुवार को हुई। इस नीलामी में 277 खिलाड़ी शामिल थे जिसमें से 67 खिलाड़ियों की बोली लगी। कुल 73 रिक्त स्थानों के लिए बोली लगाई गई, लेकिन इसमें पांच फ्रेंचाइजी ने 67 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं जिन्हें यूपी वारियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल कर 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने मिलाकर कुल 40.8 करोड़ रुपए खर्च किए। डब्ल्यूपीएल 2026 सीजन की शुरूआत नौ जनवरी से शुरू होगी जिसका फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts