PlayBreaking News

शादी का सपना दिखाकर संबंध बनाए, फिर मुकरा आरोपी; छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Follow on Google News
शादी का सपना दिखाकर संबंध बनाए, फिर मुकरा आरोपी; छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
प्रतिकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      शहर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर में रहने वाली 24 वर्षीय एमबीए छात्रा ने अपनी सहेली के चचेरे भाई पर प्यार और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल पुत्र सुखलाल गुर्जर निवासी उदयपुर (राजस्थान) के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसार पीड़िता वर्ष 2021 में अपनी सहेली के साथ एक निजी कोचिंग संस्थान जाती थी, जहां उसकी पहचान सहेली के बड़े भाई बाबूलाल से हुई। आरोपी अपनी बहन को कोचिंग छोड़ने और लेने आता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप के जरिए संपर्क बढ़ता गया। 8 जुलाई 2021 से दोनों नियमित बातचीत करने लगे और आरोपी ने प्रेम संबंध का भरोसा दिलाया। पीड़िता का आरोप है कि 14 दिसंबर 2021 को इलाके के एक कैफे में मुलाकात के बाद आरोपी ने शादी की बात छेड़ी और भरोसा जीत लिया। जनवरी 2022 में उसने व्यासनगर स्थित एक परिचित के घर बुलाकर शादी का वादा किया और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे शहर के एक होटल में कई बार ले गया और हर बार जल्द शादी करने का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा।

    आरोपी राजस्थान गया और मोबाइल बंद कर लिया  

    पीड़िता के मुताबिक आरोपी बीच-बीच में अपने गांव चला जाता था, लेकिन लौटने पर फिर संपर्क करता और शादी का भरोसा देकर होटल में बुलाता था। वर्ष 2024 में आरोपी राजस्थान चला गया और धीरे-धीरे दूरी बनाकर मोबाइल बंद कर लिया। परिवार से पूछताछ करने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। कुछ समय बाद आरोपी दोबारा इंदौर आया और फिर शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक वह श्रद्धा सबूरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में पीड़िता के साथ रहा। 6 फरवरी को वह अचानक राजस्थान लौट गया और एक बार फिर संपर्क तोड़ दिया।

    शादी से साफ इंकार 

    पीड़िता 9 फरवरी को आरोपी के घर उदयपुर पहुंची। बातचीत के बाद 10 फरवरी को आरोपी उसके साथ इंदौर लौटा, लेकिन दशहरा मैदान में हुई बातचीत के दौरान उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। आरोपी ने कथित रूप से कहा कि साथ रहना है तो बिना शादी के रहना होगा। विरोध करने पर उसने जातिगत टिप्पणी करते हुए शादी से इनकार किया और दबाव बनाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना से आहत पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी देने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts