Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ओले-बारिश के बाद अब कोहरा मुसीबत बनता जा रहा है। वहीं कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

ठंड से कांप रहा प्रदेश

प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी भी कम नजर आई। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार प्रमुख शहरों का तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 8.5
ग्वालियर 6.5
इंदौर 10.3
जबलपुjर 10.5

इन जिलों में न्यूनतम तापमान कम

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
धार 6.5
ग्वालियर 6.5
रायसेन 6.6
सिवनी 7.0

इन जिलों में रात का तापमान ज्यादा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
होशंगाबाद 11.7
सीधी 11.6
सतना 11.3
रीवा 11.2

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें शाजापुर, आगर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर सहित राजधानी भोपाल भी शामिल है। वहीं जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भी बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

शीतलहर की चपेट में कई जिले

जानकारी के मुताबिक, रायसेन, धार, सिवनी, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, सागर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सीहोर, बैतूल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, रीवा, सतना और गुना में दो दिन शीतलहर चलने की संभावना है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts