अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

Serbia Shooting: सर्बिया के म्लाडेनोवाक शहर में गोलीबारी, आठ लोगों की मौत… 10 घायल; 2 दिन में दूसरी घटना

बेलग्रेड। यूरोपीयन देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में गुरुवार देर रात फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बेलग्रेड से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण में एक शहर के पास एक कार सवार हमलावर ने सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सर्बिया में पिछले दो दिनों में गोलोबरी की यह दूसरी घटना है।

संदिग्ध ने एक ऑटोमेटिक हथियार का इस्तेमाल किया और बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में म्लाडेनोवैक के पास लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आरोपी ने चलती गाड़ी से गोलीबारी की, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस 21 साल के आरोपी की तलाश कर रही है।

तीन मई को स्कूल में हुई थी गोलीबारी

इससे पहले 3 मई को राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में एक स्टूडेंट ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक ही क्लास के आठ छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फायरिंग 14 साल के लड़के ने की थी, वो 7वीं क्लास में का छात्रा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

सर्बिया में भारी संख्या में अवैध हथियार

सर्बिया में बंदूकों का लाइसेंस पाने के लिए कड़े नियम हैं, इसके बाद भी वहां इस तरह गोलीबारी की घटनाएं सामने आना दुर्लभ है। हालांकि पश्चिमी बाल्कन में 90 के दशक में हुई लड़ाई के चलते वहां भारी संख्या में अवैध हथियार हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button