Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी मालवा में 6 महीने बाद घायल युवक की मौत, शव रखकर चक्काजाम; पुलिस से झूमाझटकी

सिवनी मालवा में छह महीने पहले अपहरण और मारपीट के शिकार अल्ताफ शाह की खंडवा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव सिवनी मालवा पहुंचने पर परिजनों और मुस्लिम समाज ने गांधी चौक पर चक्काजाम किया। पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। परिजन मामले में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सिवनी मालवा में 6 महीने बाद घायल युवक की मौत, शव रखकर चक्काजाम; पुलिस से झूमाझटकी
सिवनी मालवा में छह महीने पहले अपहरण और मारपीट के शिकार अल्ताफ शाह की खंडवा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सिवनी मालवा। पुरानी रंजिश में करीब छह महीने पहले अपहरण और मारपीट का शिकार हुए युवक अल्ताफ शाह उर्फ अल्ताफ लाला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 अगस्त की रात खंडवा अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद 16 अगस्त की रात शव सिवनी मालवा लाया गया, जिसके बाद परिजनों और मुस्लिम समाज के लोगों ने गांधी चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

गांधी चौक पर लगाया जाम

शव एम्बुलेंस से सिवनी मालवा पहुंचने के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने गांधी चौक पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार नितिन झोड़, थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर सहित डोलरिया और शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर जाम खत्म करने की अपील की, लेकिन परिजन मामले में और धाराएं जोड़ने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस से हुई झूमाझटकी

समझाइश के दौरान पुलिस और चक्काजाम कर रहे लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी होने लगी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एमएलसी और अन्य चिकित्सकीय दस्तावेज मिलने के बाद मामले की जांच के आधार पर जरूरी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो गया।

/img/15/1786953033118

छह आरोपियों पर पहले से दर्ज है केस

थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर के अनुसार, 17 फरवरी को अल्ताफ शाह के अपहरण और मारपीट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों में सप्पा कुरैशी, सिद्दीक कुरैशी, मुनीश कुरैशी, मुस्सू कुरैशी, जीशान कुरैशी और मुस्ताक कुरैशी शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(4), 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

मौत के बाद बढ़ी कार्रवाई की मांग

अल्ताफ की करीब छह महीने बाद इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजन मामले में धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज मिलने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

SANDEEP THAKUR
By SANDEEP THAKUR

SEONI MALWA

Latest Posts